डॉक्टर की घिनौनी करतूत,इलाज के बहाने केबिन से नर्स को निकाला बाहर...फिर पेट दर्द की जांच के नाम पर की अश्लील हरकत
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 10:26 AM (IST)
बेरी (झज्जर): कस्बा स्थित गुलिया नर्सिंग होम में इलाज करवाने पहुंची नाबालिग के साथ अस्पताल के संचालक डॉ. रामपाल गुलिया ने छेड़छाड़ की। पिता ने पेट दर्द की जांच के बहाने नाबालिग के निजी अंगों को छूने का आरोप लगाया है। बेरी के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए हैं। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
नर्स और परिवार के सदस्यों को बाहर भेज दिया। इसके बाद पुत्री के निजी अंगों को छुआ। घर पहुंचने पर पुत्री ने घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद परिवार के लोग क्लीनिक पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस टीम ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह लोगों ने बेरी बाजार बंद कर चौकी के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इसके बाद आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लिया।