दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 02:41 PM (IST)

पलवल(दिनेश कुमार): पलवल के गांव जनौली में दहेज के लिए 24 वर्षीय विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। जानकारी होते ही उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसकी सुसरापक्ष के छह नामजद लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari, Throat, Murder, Case, Dowry, Marriage

पलवल जांच अधिकारी दुलीचंद ने बताया कि यूपी के मथुरा जिले के गांव महराना निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होनें अपनी बहन सुरजेश की शादी गत दस मार्च वर्ष 2015 को पलवल के गांव जनौली निवासी भुपेंद्र के साथ की थी। पीडि़त ने अपनी बहन की शादी में हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था। साथ ही तकरीबन 15 लाख रुपये का खर्चा किया था। लेकिन पीडि़त की बहन सुरजेश के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नही हुए है और वे अकसर सुरजेश को अधिक दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करते रहते थे। 

PunjabKesari, Throat, Murder, Case, Dowry, Marriage

जिसके बारे में मृतका ने कई बार अपने मायके में भी बताया। लेकिन रिश्ता बना रहे इसके लिए कई बार सुरजेश व उसके सुसराल पक्ष के लोगों को समझाया भी था। लेकिन उसके सुसराल पक्ष के लोग अपनी आदतों से बाज नही आए और लगातार दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करते रहे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर उसके पति भुपेंद्र, ससुर चंदर, देवर अनील व सुनील व ननंद ने 25 दिसंबर की रात को गला घोंटकर हत्या कर दी। सुरजेश की मौत की सूचना मिलते ही पीडि़त अपने परिजनों के साथ गांव जनौली पहुंचा। जहां पर उसकी बहन चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।

PunjabKesari, Throat, Murder, Case, Dowry, Marriage


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static