हांसी में जिम संचालक की हत्या मामले में लॉरेंस गैंग की एंट्री, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 01:05 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल की आज सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक कथित फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी ली है।

PunjabKesari

हरी बॉक्सर सुंदर हांसी नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई एक पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े बदमाशों ने ली है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल रेहू की हत्या हरी बॉक्सर, आरडी धालीवाल, हरमान सिंधू और विक्रम क्रीडान' ने मिलकर करवाई है। दावा किया गया है कि मृतक पहले हुई कुछ फायरिंग घटनाओं में शामिल था। पोस्ट में कई लोगों और समूहों के नाम लिखे गए हैं। कुछ लोगों को खुली धमकी दी गई है कि वे उनके बुलावे पर आएं, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसमें आगे और हिंसा की चेतावनी जैसी बातें भी लिखी गई हैं। अंत में विभिन्न गैंगों और व्यक्तियों के नामों का उल्लेख किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static