डीपी वत्स का विवादित बयान, कहा- पत्थरबाजों का नहीं कोई इलाज, सिर्फ गोली मारो

punjabkesari.in Wednesday, Jan 08, 2020 - 04:22 PM (IST)

पानीपत(सचिन): कश्मीर में पत्थरबाजों को लेकर बीजेपी राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजों का कोई इलाज नहीं है, उनको सिर्फ गोली मारी जाए। दरअसल, सांसद डीपी वत्स आज पानीपत पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व समाज को खराब करने के लिए भ्रम फैलाकर लोगों से सीसीए के विरोध में प्रदर्शन करवा रहे हैं। जिससे देश की कई जगहों पर आगजनी हो रही है। 

उन्होंने कहा कि नागरिकता संसोधन बिल की लोगों को जानकारी नहीं है। सांसद ने मीडिया से भी अपील करते हुए कहा की वह लोगों तक सही जानकारी पहुंचाकर लोगों को जागरूक करें। यह बिल किसी के लिए नुकसान दायक नहीं है। इसके साथ उन्होंने जेएनयू मामले पर बोलते हुए कहा की प्रोटेस्ट सबका अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेना सही नहीं। ऐसे मामलो में भी कुछ शरारती तत्व मिलकर माहौल खराब करते है। जिसके कारण प्रसाशन और सरकार को सख्ती करनी पड़ती है। 

डीपी वत्स ने कहा कि माहौल को सुधारने के लिए कुछ सख्ती जरूरी भी है। इस दौरान डीपी वत्स ने अपने ब्यान को दोहराया कि उन्होंने पहले यह ब्यान दिया था कि कश्मीर जैसे मामलो में पत्थरबाजों का इलाज गोली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Related News

static