अतिक्रमण के खिलाफ गुड़गांव में बड़ी कार्रवाई, 15 स्थानों पर की तोड़फोड़

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 05:17 PM (IST)

 

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में सोमवार से एंट्री एनक्रोचमेंट टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज एक साथ 15 स्थानों पर डीटीपी आर एस बाठ की टीम ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। तोड़फोड़ करने से पहले डीटीपी की टीम ने पूरे क्षेत्र में मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। वहीं आज जब टीम जेसीबी लेकर कार्रवाई के लिए पहुंची तो कहीं लोग टीम का विरोध करने लगे तो कोई टीम को देखकर स्वयं अतिक्रमण हटाने लगा। ऐसे में टीम ने अपना सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई जारी रखी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 


डीटीपी आर एस बाठ ने साफ कर दिया कि 10 दिन के भीतर गुड़गांव में 60 प्रतिशत का सुधार लाना लक्ष्य है। ऐसे में वह सख्ती से काम कर रहे हैं। अगर लोगों ने कार्रवाई के बीच बाधा डालने का प्रयास किया या दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। हर विभाग द्वारा एक महीने में पूरे शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वह जनता से सहयोग भी ले रहे हैं। पूरे गुड़गांव में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के आगे शेड बनाकर या बोर्ड आदि लगाकर किसी भी तरह से अतिक्रमण किया गया है उसे ध्वस्त करते हुए पूरी तरह से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।

 

PunjabKesari



टीम को देखकर अतिक्रमण हटाने लगे लोग

आज जब अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंची तो यहां कुछ लोग अपनी दुकानों के आगे लगाए गए शेड को हटाने लगे। वहीं, कुछ समय मांगने लगे। इसी दौरान टीम ने अतिक्रमण हटाने वाले लोगों को हटाकर तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने कहा कि मुनादी कराने के साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया था, लेकिन लोगों ने आज टीम को देखकर ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। 

 

दुकान के अंदर रखा सामान भी तोड़

डीटीपी की टीम ने रेलवे रोड पर दुकान के अंदर रखा हुआ सामान भी तोड़ दिया। दरअसल, यहां कुछ दुकानदारों द्वारा दिखाने के लिए दुकान के अंदर सामान रखा था, लेकिन असल मे वह शाम के वक्त काउंटर को रोड पर रख लेते थे। ऐसे में अधिकारियों ने दुकान के अंदर रखे हुए कांउटर को भी तोड़ दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static