व्यावसायिक गतिविधि चलाने पर 10 मकान सील

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2023 - 08:26 PM (IST)

गुडगांव, (ब्यूरो): वीरवार को जिला नगर योजना विभाग की ओर से सेक्टर- 83 के मकानों में अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने में 10 मकानों को सील कर दिया गया। इसमें से कई को कारण बताओं नोटिस जारी हुए जबकि कई अन्य को बहाल किया गया।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

अधिकारियों की मानें तो जिन 10 आवासीय मकानों पर व्यावसायिक गतिविधि चल रही थी जांच के बाद उसे तत्काल सील कर दिया गया। जहां पर प्रापर्टी कार्यालय, क्लीनिक, व्यवसायिक केन्द्र जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही थी। बताया गया है कि इससे पूर्व अधिकारियों की ओर से ऐसे लोगों को चेतावनी जारी की गई थी। जिसमें कहा गया था आवासीय कार्यालय में किसी भी तरह की गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन कारण बताओं नोटिस का संतोष जनक जबाव नही देने पर सभी को सिलिंग कर दिया गया।

 

 ज्ञात हो कि बीते साल एनजीटी के आदेश दमदमा व सोहना स्थित व पटौदी में कई फार्म हाउस को सील कर दिया गया था। लंबे समय से इसे लेकर नैशनल ग्रीन टिृब्यूनल (एनजीटी) फैसला सुनाकर इसे तत्काल तोडने के आदेश जारी किए थे। जबकि इसे लेकर पूर्व इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static