दशहरा : रावण को मास्क लगाकर किया दहन, लोगों को कोरोना से बचने के दिए संदेश

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 10:24 AM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक में विजय दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कोरोना ने दशहरे के इस पर्व को फीका जरूर किया लेकिन रोहतक के पुरानी आईटीआई ग्राउंड में श्री रामलीला उत्सव कमेटी द्वारा पूरी आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया गया। रावण के मुंह पर मास्क लगाया गया और रावण के जरिये  कोरोना महामारी में लोगों से सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने का संदेश भी दिया गया। पहली बार पूरे प्रदेश में बिना कुंभकर्ण और मेघनाथ के ही अकेले रावण का दहन किया गया। रोहतक शहर की सबसे बड़ी रामलीला क्लब और सबसे बड़े रावण को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची। 

कोरोना के चलते जिला प्रशासन ने पहले रावण दहन की अनुमति नहीं दी थी मगर दो दिन पहले कोविड19 के नियमों की शर्तों पर रामलीला क्लबों को रावण दहन की अनुमिति दी गई। लेकिन हजारों की लोगों की भीड़ पहुंचने से कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई। श्री रामलीला उत्सव कमेटी के आयोजक व समाजसेवी राजेश जैन ने बताया कि जहां दशहरे का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है हमें अपने अंदर की बुराई को खत्म करना है। कोरोना के कारण पूरे देश में महामारी का प्रकोप दुबारा से हो गया है। रावण को मास्क इसलिए लगाया गया है कि लोगों की जान मास्क और सोशल डिस्टेंस से ही बच सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static