ED Raid: AAP पार्टी के सांसद के ठिकानों पर ED की छापेमारी, कई घंटों तक चला तलाशी अभियान
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 04:40 PM (IST)
गुरुग्राम (पवन सेठी) : आप पार्टी के सांसद के गुरुग्राम ठिकाने पर भी ED की रेड पड़ी। ईडी दिल्ली स्थित मुख्यालय की जांच इकाई गुरुग्राम पहुंची है। गुरुग्राम और जालंधर के कुल 10 स्थानों पर रेड की गई। गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के बिजनेस वैन्यू है। दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर DLF Cyber Park परिसर में ठिकाना है।
मास्टर्स यूनियन स्कूल ऑफ बिजनेस का DLF Cyber Park बिल्डिंग के दो अलग अलग टॉवर्स में ऑफिस है। DLF Cyber Park के दो टावरों पर में बने ऑफिस में रेड की गई। एक टावर के ग्राउंड फ्लोर हैं जबकि एक अन्य टावर की चौथी मंजिल पर रेड की गई। सूत्रों की मानें तो सुबह सुबह ED की टीम तलाशी के लिए DLF Cyber Park बिल्डिंग में पहुँची। मास्टर्स यूनियन स्कूल ऑफ बिजनेस के ऑफिस में कई घण्टों तक तलाशी अभियान चला।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)