हरियाणा दूसरे दिन ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, INLD नेता राम भगत गुप्ता व अंजनी खारिया के आवास Raid जारी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 04:44 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): हरियाणा प्रवर्तन निदेशालय की टाम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पूरे हरियाणा में अलग अलग जगहों पर लगातार दूसरे दिन नेताओं और व्यापारियों के घर छापेमारी जारी है। इस कड़ी में हिसार में ED में सुबह 7 बजे इनेलो के वरिष्ठ नेता राम भगत गुप्ता के ग्रीन पार्क स्थित घर और उनके बेटे संजय गुप्ता के ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर रेड की।

सुबह से ही ED की टीम की कार्रवाई जारी है। इस दौरान घर और शोरूम के अंदर किसी को अंदर नहीं आने दिया जा रहा और ना ही बाहर जाने दिया जा रहा है। विभाग के द्वारा की जा रही कार्रवाई जीएसटी चोरी से जोड़कर देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार शहर के अर्बन स्टेट एरिया में कोठी नंबर दो स्थित अंजनी खारिया वाला के आवास पर ED की रेड जारी है। अंजनी खारिया वाला अग्रसेन भवन के प्रधान हैं। उनके आवास पर भी सुबह से ही ED की रेड जारी है। वहीं हांसी की अनाज मंडी में भी एक व्यापारी पर के ठिकानों पर ED रेड पड़ी है।

आपको बता दे कि इनेलो नेता राम भगत गुप्ता के बेटे संजय गुप्ता की महिंद्रा शोरूम पर 24 जून को तीन बदमाशों द्वारा 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग शोरूम पर किए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसके बाद बदमाश मौके से भाग गए थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ने में असफल रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static