कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के घर पहुंची ED, खंगाल रही कागजात
punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2024 - 10:05 AM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : अवैध माइनिंग को लेकर हरियाणा में कई जगह ईडी की छापेमारी जारी है। आज सुबह ईडी ने सोनीपत जिले में भी दस्तक दे दी है। ईडी की कई टीम सोनीपत के कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार के घर पहुंची है। ईडी के अधिकारी कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार के घर माइनिंग को लेकर कागजात खंगाल रहे हैं। कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार भी आपने आवास पर मौजूद है। ईडी की टीम सुरेंद्र पंवार के सहयोगी सुरेश त्यागी के घर भी पहुंची है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)