हरियाणा में इन अधिकारियों को दिया गया Last Reminder, जानिए क्या है कारण

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 07:52 AM (IST)

डेस्क: हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को अंतिम रिमाइंडर (Last Reminder) जारी करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। विभाग ने साफ किया है कि अगले 48 घंटों के भीतर स्कूल सुरक्षा से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए, अन्यथा अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बार-बार रिमाइंडर के बाद भी लापरवाही पर नाराजगी
सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा विभाग इससे पहले भी जिलों से स्कूल सुरक्षा नियमों (जैसे- सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्री वॉल, परिवहन सुरक्षा और स्टाफ वेरिफिकेशन) के पालन की रिपोर्ट मांग चुका है। इसके बावजूद कई जिलों के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बार-बार दी गई समय-सीमा बीतने के बाद अब विभाग ने इस अंतिम अल्टीमेटम को जारी किया है।

शिक्षा विभाग के कड़े निर्देश
सभी DEOs और DEEOs को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के स्कूलों की जांच रिपोर्ट तुरंत सबमिट करनी होगी।यदि तय समय में रिपोर्ट नहीं भेजी गई या सुरक्षा मानकों में कोई कमी पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों को इसके लिए सीधे जिम्मेदार माना जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों में बच्चों की फिजिकल सेफ्टी, बसों की फिटनेस और महिला स्टाफ की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static