बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी ; पलवल में व्यक्ति की दर्दनाक मौत, गहरे सदमे में है परिवार

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 05:33 PM (IST)

पलवल (गुरुदत्त) : पलवल जिले के अंधोप गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हथीन उपमंडल के अंधोप गांव निवासी रामदेव अपने निर्माणाधीन मकान में दीवारों की पानी से तराई कर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों से उतरते वक्त उनका हाथ बिजली के स्विच से टकरा गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया और वे गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए। बाद में स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें होडल के बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मृतक के पुत्र के अनुसार, जब वे अपने पिता को होडल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां से उन्हें सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रामदेव को मृत घोषित कर दिया। 

इस घटना में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही भी सामने आ रही है, जिसको लेकर परिजन आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि समय पर सही इलाज मिलता तो शायद रामदेव की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी के भी आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि शिकायत देर से मिलने के कारण कार्रवाई में देरी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static