Haryana में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में जवान को भी लगी गोली

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2025 - 07:55 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में शनिवार को अंबाला STF और CIA-2 की टीम की नोनी राणा गैंग के शूटर से मुठभेड़ हो गई। इसमें शूटर को घायल कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है। बदमाश को घायल अवस्था में लाडवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। इस एनकाउंटर में एसटीएफ के कर्मी को भी गोली लगी। गनीमत यह रही कि कर्मी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस पर करीब 5 राउंड फायर किए

सीआईए-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया है कि शूटर का नाम प्रवीण है। वह लाडवा में विकास नगर का रहने वाला है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। इसके संबंध में हमें सूचना मिली कि वह लाडवा के जंधेड़ी गांव में ही घूम रहा है। गुप्त सूचना के बाद गांव जंधेड़ी में जाल बिछाया। पुलिस को देखकर बदमाश अपनी बाइक समेत गिर पड़ा और छिपने की कोशिश करने लगा। वह वहां भागकर आम के बगीचे में पहुंच गया। उसका पीछा करते हुए पुलिस की टीमें भी पहुंच गईं और बगीचे में ही बदमाश को घेर लिया। घेरने के बाद प्रवीण को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। उसने पुलिस पर करीब 5 राउंड फायर किए।

पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

 इंचार्ज ने बताया कि बदमाश की एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी थी। हालांकि पुलिसकर्मी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। इस दौरान शूटर की टांग में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

शूटर ने एक सप्ताह पहले व्यापारी से मांगी थी फिरौती 

वहीं इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले इस शूटर ने यमुनानगर में फायरिंग की थी। इसने प्लाईवुड व्यापारी हिमांशु विज के घर के आगे करीब 4 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद इसने व्यापारी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी और 1 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static