बाप रे बाप! PM रैली के एक साल बाद भी तेल का बिल बाकी, 10 पेट्रोल पंपों के 8 लाख अटके...

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 05:12 PM (IST)

झज्जर: हिसार में 14 अप्रैल 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन समारोह के लिए आए थे। प्रशासन के द्वारा रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न निजी वाहनों को अलग-अलग जिलों से हिसार भेजा था। समारोह में जाने वाली गाड़ियों में ईंधन भरा गया था। उनकी पेमेंट करीब 1 साल बाद भी नहीं हुई है।

बताया गया कि हिसार, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर समेत अन्य जिलों के 10 से ज्यादा पेट्रोल पंपों का करीब 8 लाख रुपए बकाया है। अब पेमेंट कैसे होगी, इसकी जानकारी पेट्रोल पंप संचालकों को नहीं है। झज्जर से तो 1 पेट्रोल पंप संचालक ने इसके लिए सीएम विंडो में भी शिकायत दी है, लेकिन उसका जवाब भी अब तक नहीं मिल सका है। झज्जर के जाखोदाव में ओम फिलिंग स्टेशन का 1 लाख व 29 हजार रुपए बकाया है। रोहतक के चार पेट्रोल पंपों का 2 लाख 75 हजार रुपए प्रशासन से लेना है। हिसार और यमुनानगर के पंप संचालकों का भी का पैसा बकाया है।

झज्जर डीएफएससी कार्यालय के कोऑर्डिनेटर सुमित हुड्डा ने बताया कि झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के जाखोदा स्थित ओम फिलिंग स्टेशन की पेमेंट 1,29,000 के करीब बाकी है। इसके लिए हमने हिसार डीसी ऑफिस में बिल भेज रखा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static