पिकअप की टक्कर से कार सवार पूर्व सैनिक की मौत व बेटा घायल, कैंटीन से सामान खरीदने जा रहे थे दोनों
punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 08:48 AM (IST)
रेवाड़ी : बुधवार को बेटे के साथ रेवाड़ी आ रहे पूर्व सैनिक की कार को पिकअप ने टक्कर मार दी जिसके बाद असंतुलित कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई और बेटा गंभीर घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक जिले के गांव लुहाना का पूर्व सैनिक कृष्ण कुमार (67) अपने बेटे राजकुमार के साथ सैनिक कैंटीन से सामान खरीदने के लिए रेवाड़ी आ रहा था। जब उनकी कार महेंद्रगढ़ रोड स्थित नागल मूंदी के पास पहुंची तो सामने से आ रही पिकअप ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पिता-पुत्र को अस्पताल भिजवाया। जहां पूर्व सैनिक कृष्ण कुमार की मौत हो गई। बेटा उपचाराधीन है। पिकअप चालक मौके से फरार है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Haryana Road Accident: दिल्ली-पिलानी NH-709 पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर, महिला और बच्चे की मौत; 3 घायल