बेटी से जुड़े पोक्सो मामले में कार्रवाई न होने से टूटा परिवार, दंपति ने बच्ची संग खाया जहरीला पदार्थ

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 11:10 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : नाबालिग बेटी से जुड़े पोक्सो मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से हताश दम्पति ने अपनी मासूम बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

बता दें कि दम्पति ने सोमवार को फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि पॉक्सो एक्ट तहत प्राथमिकी दर्ज हुए 2 महीने बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लाइव वीडियो में हताश दम्पति ने पुलिस प्रशासन को शाम 4 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे अपनी बेटी के साथ सामूहिक आत्महत्या कर लेंगे।

दम्पति ने पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज करवाने के बाद से ही आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और उनके द्वारा परिवार को बार-बार धमकियां दी जा रही हैं और गाली-गलौच की जा रही है। लगातार मिल रही धमकियों और पुलिस की निष्क्रियता से टूटकर परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया। दम्पति ने एक सुसाइड नोट भी फेसबुक पर पोस्ट किया। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए कई लोगों और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static