Faridabad : मां से कहासुनी के बाद 11वीं के छात्र ने कर लिया सुसाइड, देर रात पार्टी कर लौटा था घर
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 04:19 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के नवीन नगर इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 18 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस में मामले की जांच शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि छात्र अपनी पास होने की खुशी में देर रात पार्टी कर घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां से बहस हो गई। मां द्वारा डांट लगाए जाने के बाद छात्र ने यह कदम उठा लिया। परिजनों के अनुसार, छात्र इस छोटी सी बात को सहन नहीं कर पाया और उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद मां ने तुरंत परिजनों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Faridabad: ज्वैलरी शॉप पर ग्राहक बनकर पहुंचा व्यक्ति, फिर दुकानदार को उलझा शातिराना तरीके से की चोरी