फरीदाबाद के डिप्टी कमीश्नर की पोस्ट कोविड सिंड्रोम से मौत, 15 दिन से थे बीमार
punjabkesari.in Friday, May 28, 2021 - 11:34 AM (IST)
फरीदाबाद: फरीदाबाद के डिप्टी कमीश्नर (सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट) मुकेश कुमार (35) का पोस्ट कोविड सिंड्रोम से वीरवार सुबह निधन हो गया। वीरवार को उनके पैतृक गांव देवास में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर एसडीएम दिनेश कुमार, बीडीपीओ निशा तंवर, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
बता दें कि डिप्टी कमीश्नर (सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट) मुकेश कुमार की पिछले दो वर्षों से फरीदाबाद पोस्टिंग थी। 15 दिन पहले वो बीमार हो गए थे। चिकित्सकों के कहने पर उन्होंने अपना कोविड चेक करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनको फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान उनके फेफड़ों में संक्रमण बहुत अधिक फैल गया था और सांस लेने में दिक्कत हो गई थी। चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए आईसूूयी वेंटिलेटर पर रखा। इसके बाद उनका कोरोना ठीक हो गया था परंतु सांस लेने में दिक्कत रहने से वेंटिलेटर पर रखा गया था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।