फरीदाबाद का वायु क्लब बना 'अखाड़ा': बेटी के जन्मदिन पर बिल्डर के साथ खूनी संघर्ष, 10 लाख का हीरा भी लूटा

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 03:18 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिव राठी): फरीदाबाद के सेक्टर 88 स्थित Vayu Club में गाना चेंज कराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। क्लब में जन्मदिन की पार्टी करने आये एक बिल्डर और उसकी बेटियों के साथ जमकर मारपीट की गई। बीपीटीपी थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सेक्टर 21 के रहने वाले रमन ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह गुडगांव में बिल्डर का काम करते है। 26 मार्च की रात को करीब 10 बजे वह अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए सेक्टर 88 के Vayu Club  गये थे। उनकी बेटी के साथ उसके भाई सहित 6 दोस्त थे। जिनमें 4 लड़किया और 2 लड़के थे। 

रात को 12 बजे के करीब वह वापस घर आ गये। लेकिन बच्चे क्लब में ही पार्टी कर रहे थे। उनकी बेटी ने डीजे से गाना चेंज करने के लिए कहा, इसको लेकर लेकर वहीं मौजूद एक सिम्मी अरोडा नामक की लड़की ने उसकी बेटी के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी बेटी को थप्पड़ मार दिया।  रमन ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी की कॉल आते ही वह वापस क्लब पहुंचे। जहां पर वह सभी बच्चों को लेकर क्लब के नीचे आ गये। इसी दौरान उन पर दर्जन भर युवकों और क्लब के गार्डों ने हमला कर दिया। इससे पहले लिफ्ट में उनके और बच्चों के साथ मारपीट की गई। 


रमन के मुताबिक आरोपियों ने मारपीट के दौरान कान में पहली हुई बाली में डाला हुआ डायमंड भी छिन लिया। उन्होंने इसकी कीमत साढ़े 10 लाख रूपये के करीब बताई है। रमन ने बताया कि वह जैसे तैसे बच्चों को लेकर वहां से निकले और सभी को उनके घर छोड़ा ,जिसके बाद वह वापस पुलिस के साथ माके पर पहुंचे।  रमन ने बताया कि उसकी बेटी कनाडा में फाइनेंस में ग्रेजुऐशन कर रही है। 15 फरवरी को दादी की मौत के बाद उसको कनाडा से बुलाया था।

वह 28 मार्च को कनाडा वापस जाने वाली थी। इससे पहले बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए क्लब जाने का प्लान बनाया था। रमन ग्रोवर ने कहा कि मारपीट के समय क्लब को चलाने वाला रिषिन चितकारा भी वही पर मौजूद था। लेकिन किसी ने भी उनके बच्चों को बचाने की कोशिश नही की। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविन्द ने बताया कि , पीडित के द्वारा मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्लब में लगे सीसटीवी कैमरों की फूटेज को चैक किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static