भाइयों के साथ जमीनी विवाद के चलते टावर पर चढ़ा किसान, पुलिस ने समझाकर उतारा

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 08:27 AM (IST)

हिसार : हिसार में उस समय हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति टावर के ऊपर चढ़ गया। लोगों ने उसे समझाया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पर पहुंची और उसे समझाकर टावर से नीचे उतारा। वह करीब 5 घंटे टावर पर रहा। 

गौरतलब है कि दौलतपुर का रहने वाला 45 वर्षीय कुलदीप करीब 9 महीने पहले भी इसी तरह से अपने गांव के टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे चुका है। उस समय तहसीलदार के आश्वासन पर टावर से नीचे उतरा था। अब फिर से वह यहां आकर बी.एस. एन.एल.के टावर पर सुबह करीब 6 बजे चढ़ गया। बी.एस.एन.एल. कार्यालय के पीछे बड़ी टावर पर उसे चढ़ा देखकर लोगों की  भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना मिलने पर पुरानी सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पर पहुंचे और टावर पर चढ़े कुलदीप से बात की। करीब 11 बजे उसको समझा-बुझाकर टावर से बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा। उसके नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और उसे अपने साथ ले गई। कुलदीप ने बताया कि उसका भाईयों के साथ जमीन के रास्ते को लेकर पिछले 12 साल से विवाद चल रहा है, लेकिन इस मामले में पुलिस व प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं कर रहा। इसी बात से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ा था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static