रामायण टोल पर पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, प्रधानमंत्री को लेकर दिया विवादित बयान
punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 05:02 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी): संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे देश में 3 घंटे का चक्के जाम का मिला जुला असर देखने को मिला। हरियाणा में भी अधिकतर जिलों में किसानों के चक्का जाम रहा। इस दौरान किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी रामायण टोल पहुंचे।
यहां उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित बयान दिया। चढूनी ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान आपसी भाईचारा आज एक साथ आया है तो प्रधानमंत्री आज अदंर से कमजोर हो गया है।
बता दें कि हांसी में शनिवार को देशव्यापी चक्का जाम के तहत हिसार-दिल्ली रोड पर रामायण टोल पर गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार को बहुत छोटे पड़ चुकी है आखिरी चोट बाकी है। सरकार की जो अकड़ थी वो अब टूटेगी इन चोटों से, सरकार अंदर से टूट चुकी है बाहर से टूटना बाकी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)