बहादुरगढ़: किसानों को अब तक नहीं मिला बर्बाद फसलों का मुआवजा, पीड़ित किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 02:50 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ के छुड़ानी गांव के किसानों को फसल खराब होने के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिलने से रोष बढ़ता जा रहा है। पीड़ित किसानों ने इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत देने की मांग की है।

किसानों का कहना है कि बरसात के कारण हुए भारी जलभराव से करीब 700 एकड़ फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। धान और कपास समेत अन्य खरीफ फसलें नष्ट हो गईं। हालात इतने खराब रहे कि किसान रबी सीजन में गेहूं की बुआई भी नहीं कर पाए। किसानों का आरोप है कि 100 प्रतिशत नुकसान के बावजूद अब तक उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला। इतना ही नहीं, क्षतिपूर्ति पोर्टल से गांव का डाटा भी हटा दिया गया, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिला।

पीड़ित किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा जारी करने की मांग की है ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें। वहीं बहादुरगढ़ के तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द समाधान किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static