भूपेंद्र मान और गुणी प्रकाश को बीजेपी ने माहौल बिगाड़ने के लिए छोड़ा: किसान नेता

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 02:08 PM (IST)

जींद (अनिल कुमार): भारतीय किसान यूनियन में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। मान गुट के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश ने गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी की मांग की है। उनकी इस मांग पर जींद के किसान नेता भड़क गए हैं। किसा नेता बिजेंद्र सिंधु और सतबीर पहलवान ने कहा कि भूपेंद्र मान और गुणी प्रकाश ठाकुर किसान नहीं बीजेपी के दलाल हैं। बीजेपी ने माहौल बिगाड़ने के लिए भूपेंद्र मान और
प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश ठाकुर को छोड़ रखा है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी सूरत में माहौल को नहीं बिगड़ने देंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि भूपेंद्र मान और प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश ठाकुर किसान नहीं है, वह किसानों के नाम पर एक धब्बा हैं। वहीं मान गुट द्वारा गुरनाम सिंह और राकेश टिकैत को भाजपा का एजेंट कहे जाने पर किसान नेताओं ने कहा की गुणी प्रकाश स्वयं भाजपा का एजेंट है। 

बता दें कि कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में मान ग्रुप ने एक दिन पहले गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। यहां गुणी प्रकाश ने राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बात की भनक जब जींद के किसानों को लगी तो उन्होंने गुणी प्रकाश ठाकुर जमकर आलोचना की। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static