भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में अरविंद शर्मा का विरोध, किसानों ने किए MSP और मुआवजे को लेकर सवाल

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 03:43 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा में लोकसभा चुनावों से पहले सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। लेकिन बीते कुछ हफ्तों से भाजपा नेताओं के विरोध की कुछ खबरें सामने आ रही हैं। वहीं रोहतक जिले में भूपेंद्र हुड्डा के विधानसभा गढ़ी सांपला किलोई के टीटोली गांव में रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी व सांसद डॉ अरविंद शर्मा चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। जहां किसान संगठन से संबंधित किसान नेताओं द्वारा विरोध किया गया।

किसानों ने भाजपा प्रत्याशी से किए सवाल

बता दें कि किसान विरोध स्वरूप उनसे सवाल करने के लिए पहुंच गए। किसानों ने प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा से सवाल किया तो अरविंद शर्मा ने भी सभी सवालों के जवाब दे दिए। किसानों ने 5 साल में MSP ना आने की गारंटी और मुआवजे को लेकर सवाल किए थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने भी जनता से पांच सवाल किए और कहा अगर किसी के पास जवाब हो तो वो दे दे।

वहीं इससे पहले रविंद शर्मा रोहतक के गांव सिसरौली पहुंचे। जहां कार्यक्रम के बीच में उनका विरोध शुरू हो गया। एक युवती ने माइक लिया। उन्होंने सांसद से कई सवाल दागे। जिसमें मुख्य रूप से पूछा कि पांच साल तक सांसद कहां थे। अब इलेक्शन में उनके वोटों की जरूरत है, तो सांसद वोट मांगने आ गए। मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने युवती की बात का विरोध किया। पुलिस ने युवती से माइक लिया। उसे मंच से नीचे उतारा और वहां से जबरदस्ती बाहर की ओर ले गए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static