कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था किसान, अचानक बेहोश हुआ, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 10:59 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना के गांव भोगपुर मंडी में एक किसान की उस वक्त मौत हो गई जब वह खेतों में कीटनाशक का स्प्रे कर रहा था। स्प्रे करने के दौरान वह बेहोश हो गया जिसकी सूचना मिलते ही परिजन किसान को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन दूसरे अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सोहना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, भोगपुर मंडी के रहने वाले लाल सिंह (25) आज अपने खेतों में कीटनाशक का स्प्रे कर रहे थे। अचानक वह बेहोश होकर गिर गए। सूचना मिलते ही जब परिजन मौके पर पहुंचे तो लाल सिंह को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। इस पर वह उसे सोहना के जिंदल अस्पताल ले गए। यहां उसकी हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया जिसके बाद परिजन उसे वरदात अस्पताल ले गए। यहां भी उसकी हालत देखते हुए जब डॉक्टरों ने हायर सेंटर पर रेफर किया तो परिजन उसे लेकर सोहना सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सोहना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एएसआई शोयब खान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।