महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसान संगठनों पर पुलिस का शिकंजा, गुरनाम सिंह चढूनी हिरासत में(VIDEO)
punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 09:28 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना 23 अप्रैल से जारी है। इसी बीच नए संसद भवन के सामने आज पहलवानों के समर्थन में सभी खापों की महिला महापंचायत होगी। वहीं कुरुक्षेत्र से भारत राष्ट्र किसान समिति के नेता गुरनाम सिंह चढूनी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।
दिल्ली पुलिस की तरफ से सभी बॉर्डर सील
किसान संगठनों, खाप पंचायतों, महिला संगठनों को महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। दिल्ली पुलिस की तरफ से सभी बॉर्डर को सील करने की घोषणा की गई थी. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों से कहा है कि वह दिल्ली में प्रवेश से पहले ही वाहनों को रोक लें. जिसके बाद हरियाणा के सोनीपत में भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी।
सोनीपत पुलिस की चार कंपनी बॉर्डर पर तैनात की गई. पुलिस का कहना था कि दिल्ली पुलिस का सहयोग किया जाएगा। पंजाब से महापंचायत में शामिल होने के लिए आने वाली महिलाओं के लिए अंबाला के गुरुद्वारा साहिब में रुकने का प्रबंध किया गया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को थाने में बदल दिया। उन्हें वहीं रोक दिया गया।
इस महापंचायत में हरियाणा के अलावा यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली की खापों के लोग शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस ने इस महापंचायत की अनुमति नहीं दी है। महापंचायत के लिए हरियाणा-पंजाब से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना के चलते शनिवार रात को ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। हरियाणा पुलिस से भी संपर्क साधा गया। इसके बाद हरियाणा में नई दिल्ली जा रहीं महिलाओं और किसानों की धरपकड़ शुरू कर दी गई। पंजाब से दिल्ली जा रहा महिलाओं का एक जत्था शनिवार शाम को जब पंजाब से अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारे पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गुरुद्वारे के गेट पर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

हे भगवान! सौतेले बेटे से पत्नी के थे अवैध संबंध, गिरफ्तारी के बाद पिता- पुत्र ने दिया बयान

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Rohtas News: खेत में टूटकर गिरा हुआ था बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत

उत्तराखंड पहुंचे BJP के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सतीश, पदाधिकारियों सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा