(VIDEO) Gurugram की सबसे महंगी सोसायटी में हाउस मेड से मारपीट...घटना का वीडियो Viral, आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 02:34 PM (IST)

गुरुग्राम (योगेश कुमार) : गुरुग्राम के कमेलियाज सोसायटी में मेड से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने वाली आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पंजाब केसरी की टीम ने पीड़ित मेड से बातचीत की पता चला ये वीडियो बीते जुलाई महीने का है। 

बताया जा रहा है कि मेड का नाम प्रतीक्षा है जोकि मूलरुप से नेपाल की रहने वाली है । प्रतीक्षा ने बताया कि उसके साथ कोई मारपीट नहीं हुई मेडम ने नाराजगी में उस दिन ज्यादा डांट दिया था जिसको वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया लेकिन मेडम ने अगले ही दिन मुझसे माफी मांग ली थी। 

PunjabKesari

मेड की मानें तो पिछले 2 साल से आरोपी महिला के घर पर काम कर रही है और मेडम परिवार के सदस्य की तरह ही उन्हें साथ रखती है। समय पर सैलरी दी जाती है। प्रतीक्षा के गुरुग्राम के होटल में शेफ के नौकरी करता है। प्रतीक्षा का कहना है उसने गुरुग्राम पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है और ना ही अपनी मालकिन से उनकी कोई नाराजगी ही है। 

प्रतीक्षा की मानें तो पिता की तबियत खराब होने के कारण कुछ दिन के लिए अपने गांव नेपाल में चली गई है। बहराल गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद अपने स्तर पर मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ सुशांत लोक थाने में एफआईआर दर्ज ली है और आगे की जांच जारी है।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static