खनौरी बॉर्डर पर किसानों का धरना स्थगित, 4 सितंबर को मनोहर लाल खट्टर के साथ करेंगे बैठक

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 02:12 PM (IST)

नरवाना ( गुलशन चावला) : हरियाणा पँजाब के खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर किसानों को प्रशासन ने आश्वासन दिया कि 4 सितंबर 2026 को दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ उनकी बैठक करवाई जाएगी। 

एसडीएम नरवाना के आश्वासन पर किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने यात्रा 4 सितंबर तक स्थगित करने का ऐलान किया। दल्लेवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को यात्रा से रोका था। बैठक में सकारात्मक परिणाम नहीं आया तो किसान पूरे भारत में फिर यात्रा शुरू करेंगे। किसानों ने धरना भी समाप्त करने की घोषणा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static