किसानों ने सरकार को दी बड़ी चुनौती!, मतदान के दिन देश भर में चक्काजाम का किया ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 11:16 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र की कंबोज धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन के देश भर से आठ राज्यों के 24 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आगामी रणनीति बनाते हुए 3 नवंबर को देश मे चक्का जाम का फैसला लिया है। इस दिन किसान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक देशभर के हाईवे को जाम करेंगे। दिलचस्प यह है कि 3 नवंबर को देश की 54 विधानसभाओं पर उपचुनाव के चलते मतदान होना है, इनमें हरियाणा की बरोदा विधानसभा भी शामिल है। ऐसे किसानों को यह चक्काजाम सरकार के लिए चुनौती पूर्ण साबित हो सकता है।

किसान आंदोलन के संयोजक वीएम सिंह ने बैठक उपरांत मीडिया से बातचीत में कहा कि आज कुरुक्षेत्र में बैठक बुलाई गई थी जिसमें यह तय किया गया है कि 3 नवंबर को किसान चक्का जाम करेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि 3 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक देशभर में हाईवे जाम रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कल पंजाब में बैठक बुलाई गई है, जिसमें तय किया जाएगा की 3 नंबर के बाद क्या रणनीति बनानी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static