रात को ही हलदाना बॉर्डर पहुंचे किसान, पुलिस के साथ हुई थी झड़प

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 11:24 AM (IST)

पानीपत: पंजाब व हरियाणा से होते हुए दिल्ली जाने पर अड़े पंजाब के कुछ किसान पानीपत टोल टैक्स बैरियर पर रात 11 बजे तक विश्राम करने के बाद रात को ही सोनीपत के साथ लगते हलदाना बॉर्डर पर पहुंच गए जहां पुलिस ने बैरीकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे दिल्ली जाने पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग भी किया। किसान पहले पीछे हट गए लेकिन दोबारा वे बैरीकेड तोड़कर आगे जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान काफी देर तक सोनीपत व पानीपत पुलिस की किसानों के साथ झड़प भी हुई। कहासुनी के बाद देर रात तक किसान दिल्ली जाने पर अड़े थे। उनका कहना था कि वे हर हाल में दिल्ली जाकर रहेंगे।

इससे पहले पानीपत टोल टैक्स पर गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य किसानों ने योजना बनाई थी कि वे शुक्रवार सुबह 8 बजे पानीपत टोल टैक्स बैरियर से चलेंगे, लेकिन कुछ किसान रात को ही दिल्ली की ओर जाने लगे। देर रात तक किसानों का हलदाना बॉर्डर पर जाने का क्रम जारी था वहीं कुछ किसान खेतों के रास्ते से दिल्ली जाने का प्रयास करते रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static