अंबाला में युवा किसान शुभकरण का श्रद्धांजलि समागम; कई राज्यों से पहुंचे किसान, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर भाग

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 03:17 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला की अनाज मंडी मे रविवार को किसान आंदोलन मे मारे गए युवा किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि देने के लिए एक श्रद्धांजलि समगम रखा गया। जिसमें भारी संख्या मे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों के किसान पहुंचे और शुभकरण को श्रद्धांजलि दी और सरकार पर जमकर बरसे। इस समागम मे महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समागम में SKM के अध्यक्ष सरवन सिंह पंधेर और जगदीश सिंह डल्लेवाल मुख्य रूप से पहुंचे।

हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों के किसानों ने अंबाला मे युवा किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि देने अनाज मंडी मे एक समागम मे पहुंचे और शुभकरण को सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। समागम मे पहुंचे SKM गैरराजनीती के अध्यक्ष सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मोहड़ा मंडी अंबाला में रविवार को महापंचायत में शहीद शुभकरण को श्रद्धांजलि दी जा रही है। सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी। आंदोलन के दौरान लगभग 70,000 फ़ोर्स दहशत फैलाने के लिए लगाई गई है। उसके बावजूद भी इतनी संख्या मे किसान यहां पहुंचे है।

आज भी किसानों की वहीं मांगे

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का ये भ्रम भी तोड़ दिया जिसमें वो कहते है कि ये आंदोलन सिर्फ पंजाब का है जबकि ये आंदोलन पूरे देश का है। हम आज भी वहीं मांग कर रहे हैं कि उन्हें दिल्ली जाकर शांतिपूर्वक आंदोलन करने की जगह दी जाये। दूसरा जो उन्होंने मांग रखी है कि MSP कानून गारंटी बनाकर दी जाए। CT50 के तहत सभी फसलों के दाम तय किया जाए, किसान मजदूर का क़र्ज़ खत्म किया जाए। लखीमपुर और खनोरी गोलिकांड का इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों का धन्यवाद भी करते है जो इतने डर के बावजूद भी यहां आये। ये आंदोलन जब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static