किसानों ने कहा- मुख्यमंत्री मनोहर को नजर नहीं आ रहा हरियाणा का किसान, फूंका पुतला

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 07:53 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): हरियाणा और पंजाब के किसान मिलकर दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली कूच के आह्वान के साथ हरियाणा और पंजाब के किसान 25 नवम्बर की रात से ही दिल्ली की सीमाओं की तरफ बढ़ चले थे। हरियाणा पुलिस के तमाम नाकों को तोड़कर दोनों प्रदेशों के किसान दिल्ली बॉर्डर पर जम गए हैं।

इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किसानों के आंदोलन को पंजाब के किसानों का आंदोलन कह दिया। मुख्यमंत्री के हरियाणा के किसानों के आंदोलन में शामिल न होने के बयान के बाद हरियाणा के किसानों में रोष पनप गया। किसानों ने टिकरी बॉर्डर के धरनास्थल पर ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल का पुतला फूंक दिया।

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष जोगेंद्र घासीराम नैन ने बताया हरियाणा के मुख्यमंत्री किसानों के लिए मर चुके हैं, उन्हें किसानों की व्यथा तक मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को खेती किसानी से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री बनना था तो किसान देवता नजर आता था और आज उन्हें सड़कों पर हरियाणा का किसान नजर ही नहीं आ रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static