कलयुगी पिता की करतूत, पत्नी व बच्चों को जिंदा जलाने का किया प्रयास

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 10:45 AM (IST)

पानीपत (संजीव): स्थानीय एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने उसे तथा उसके दोनों बच्चों को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया था। महिला का आरोप है कि पति ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी भी कर ली है तथा अब वह उसकी जमीन बेचकर दूसरी महिला के साथ जीवन बिताना चाहता है। जब उसने पति से महिला बारे पूछा तो पति ने उसे बताया कि महिला की मां जेल में है तथा उसके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है। जितना जल्दी हो सकेगा उसकी मां के जेल से बाहर आते ही वह उसकी शादी करवा देगा।

पति की बातों पर विश्वास करते हुए उसने महिला को घर में रहने दिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन उसने अपने पति को उक्त महिला के साथ घर के भीतर आपत्तिजनक अवस्था में देखा तो उसने इस पर एतराज जताया। जिस पर पति ने उक्त महिला के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की तथा गला दबाते हुए जान से मारने की कोशिश की। पति ने उस पर रिवाल्वर से फायर भी किया जिसकी सूचना उसने पुलिस को  दी। पुलिस के आने पर आरोपी ने अपनी गलती मानी तथा भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया। 

पति के अलावा ससुराल पक्ष के 8 अन्य सदस्य भी उसे प्रताडि़त करते हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना मडलौडा के अंतर्गत एक गांववासी 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी 18 साल पहले दिलबाग से हुई थी। इस शादी से उसके 2 बच्चे हुए। पति ने अपने 4 भाइयों व 3 शादीशुदा बहनों के साथ मिलकर शादी के महज 4 साल बाद ही उसे तथा उसके दोनों बच्चों को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की,लेकिन किसी तरह वह बच गई।

अगले वर्ष जब वह दोबारा गर्भवती हुई तो पति ने बिना उसकी सहमति के धोखे से उसका गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने महिला के पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की तफ्तीश तेज कर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के पति दिलबाग को अरैस्ट कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static