निजी पैलेस के पास हुई सड़क दुर्घटना, पिता की मौत, पुत्र घायल

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 01:29 PM (IST)

लाडवा (शैलेंद्र) : लाडवा-रादौर मार्ग पर एक निजी पैलेस के पास हुई सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को लाडवा-रादौर मार्ग पर स्थित एक निजी पैलेस के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। मुसाफिरों द्वारा कार में सवार 2 लोगों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला तथा एम्बुलैंस द्वारा लाडवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे को गंभीर हालत के चलते कुरुक्षेत्र रैफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार विक्रांत पुत्र दिलेर सिंह कुरुक्षेत्र सैक्टर 5 के रहने वाले हैं। वीरवार दोपहर को वह अपने पिता दिलेर सिंह के साथ कुरुक्षेत्र से यमुनानगर अपनी बुआ के घर कार में जा रहा था। 

जैसे ही वह लाडवा-रादौर मार्ग पर स्थित एक निजी पैलेस के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गए। मुसाफिरों द्वारा उनको लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिता दिलेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतक दिलेर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static