सरिए से भरे ई-रिक्शा में घुसी कैब, ड्राइवर की मौत सवारी घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 04:58 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): द्वारका एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर को एक भीषण हादसा हो गया। सरिया लोड कर द्वारका एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से जा रहे ई-रिक्शा में पीछे से एक कैब जा घुसी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सरिया कैब में आरपार हो गया और इसमें कैब चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कैब में सवार एक सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

 

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, आज ई रिक्शा में कई टन सरिया लोड कर द्वारका एक्सप्रेसवे पर क्लॉवरलीफ के नजदीक हुई। ईरिक्शा चालक सरिया लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैब इस सरिए से भरी ई रिक्शा में पीछे से घुस गई। जब तक कैब चालक कैब को ब्रेक लगाता तब तक सरिए कैब के अगले शीशे को तोड़ते हुए पीछे तक पहुंच गए। इसमें ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैब में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने गुड़गांव पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

PunjabKesari

 

आपको बता दें कि द्वारका एक्सप्रेस वे पर दोपहिया वाहनों, ऑटो रिक्शा तथा ई रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी है बावजूद इसके भी यह वाहन द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर जाते हैं जिसके कारण इस तरह के हादसे होते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ई रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static