झगड़े से तंग आकर पत्नी को मौत के घाट उतार खुद भी लगाया फंदा(VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 10:21 AM (IST)

गन्नौर: बड़ी गांव में प्रेम विवाह करने वाले एक युवक ने शादी के बाद झगड़े से तंग आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदा लगा जान दे दी। यू.पी. निवासी लोकेश (27) व सुनीता (42) ने प्रेम विवाह किया था। लोकेश अपनी पत्नी सुनीता के साथ पिछले 3 साल से बड़ी-शाहपुर रोड पर किराए पर रहता था।

दोनों मजदूरी करते थे। 15 अगस्त शाम के समय जब पड़ोसियों को उनके कमरे से बदबू आने लगी तो खिड़की खोल कर देखा तो दोनों मृतावस्था में दिखे जिसके बाद उन्होंने मकान मालिक गांधी नगर निवासी देवेंद्र को सूचना दी। देवेंद्र मौके पर पहुंचा और किसी तरह उनके कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो सुनीता बैड पर मृतावस्था में पड़ी थी और लोकेश का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। देवेंद्र ने सूचना थाना बड़ी पुलिस में दी। सुनीता की गर्दन व नाक पर चोट के निशान हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुनीता व लोकेश का झगड़ा हुआ था जिसके बाद लोकेश ने पत्नी की पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, फिर खुद को भी फंदा लगा लिया। 

जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। मकान मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के स्वजनों को भी इसकी जानकारी दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static