2 गुटों में झगड़ा, 5 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2017 - 12:43 PM (IST)

भूना(पवन):वार्ड-9 में 2 गुटों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। घायलों में एक गुट के लाडी व उसकी बहन मनीषा तथा दूसरे पक्ष के सुखविंद्र, उसकी मां गुड्डी देवी तथा शुभम पुत्र कृष्ण कुमार शामिल हैं। उपचाराधीन दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर झगड़ा करने का आरोप लगाया है। एक गुट के शुभम ने बताया कि वह बाइक पर जा रहा था। गर्ल्स स्कूल के पास दीपक व मनीषा ने उसके साथ मारपीट की। उसने घर आकर अपनी नानी गुड्डी देवी को घटना बारे अवगत करवाया। गुड्डी देवी अपने बेटे सुखविंद्र को साथ लेकर आरोपियों के घर उल्हाना देने गए तो उन पर भी हमला कर दिया। हमले में गुड्डी देवी व सुखविंद्र को काफी चोट आई। 

दूसरी तरफ मनीषा ने बताया कि वह अपने भाई दीपक के साथ बाइक पर आ रही थी। शुभम ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। जिस कारण वे बाइक सहित गिर पड़े। दोनों को चोट लगी। उन्होंने शुभम को बाइक संभलकर चलाने के लिए कहा तो वह मारपीट पर उतर आया। उसने अपने परिजनों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। हमले में मनीषा व उसके भाई लाडी को काफी चोट लगी। लाडी का कहना था कि उसकी बहन 3 माह की गर्भवती है, मारपीट के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मनीषा को प्राथमिक उपचार मुहैया करवाकर अग्रोहा रैफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static