सुबह-सुबह मचा हड़कंप, सब्जी मंडी के सामने शटरिंग की दुकान में लगी आग;  मौके पर पहुंची 4 दमकल गाड़ियां

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 01:37 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के हिसार रोड सब्जी मंडी के सामने बुधवार सुबह शटरिंग की दुकान में भयंकर आग लगी है। लाखों रुपए की नई लकड़ी की पेडी, बांस, बल्लियां, लकडी के पिल्लर जलकर राख हुए।

फायर ब्रिगेड के द्वारा मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लकड़ी का सामान होने के कारण तेजी से फैली आग की लपटें फैली। दुकान में पॉलिथीन पड़ा होने के कारण धुंआ काफी फैला हुआ था। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही।

ओम शटरिंग स्टोर के मालिक जयप्रकाश ने बताया कि सुबह दुकान के आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जयप्रकाश ने बताया कि दुकान के पीछे से किसी ने आग लगाई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static