कुरुक्षेत्र में थर्ड ग्रेड के सामने एक तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, गाड़ी और कई स्कूटी भी जली; मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 04:45 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र में थर्ड गेट के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और तीनों मंजिलों से धुएं के गुबार उठने लगे। वहीं दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी सहित कई स्कूटी भी आग की चपेट में आ गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका।
आग इतनी भीषण थी कि दुकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।