पुलिस पर चलाई गोली तो मिला करारा जवाब! फरीदाबाद का कुख्यात लुटेरा ढेर होते-होते बचा, अब सलाखों के पीछे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 10:05 AM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी):  फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) सेक्टर-23 की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ज्वैलर से लूट के मामले में वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-23 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ज्वैलर लूट कांड का मुख्य आरोपी धर्मवीर उर्फ बाबू इलाके में देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। खुद को घिरा हुआ देख आरोपी ने समर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, बदमाश धर्मवीर ने भागने की कोशिश करते हुए पास के जंगल की ओर रुख किया और लगातार गोलियां चलाता रहा। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। घायल होने के बाद आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस लूट कांड में शामिल अन्य साथियों और लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए जाएंगे। फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static