2 पक्षों में खूनी संघर्ष, सगे भाइयों को गोलियों से किया छलनी

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 02:56 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी):हिसार के ठंडी सडक एरिया में बाल्मीकी मोहल्लेे में देर रात्रि 2 पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई, जिसके चलते 2 सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी है, लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। जानकारी अनुसार ठंडी सड़क निवासी सचिन अपने भाई सुनील के साथ मीट की दुकान चलाता है। देर रात तक दोनों दुकान पर थे। उनके साथ पडोसी विनोद व अन्य लोग भी बैठे थे।
PunjabKesari
इस बीच किसी लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। कुछ समय बाद वहां फायरिंग हो गई। बदमाशों ने सुनील को सीने व पेट में गोली मारी। सचिन को पेट तथा सिर में गोली लगी। इसके बाग विनोद को भी गोली मारी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
PunjabKesari
तीनों घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सचिन तथा सुनील को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल का इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static