Haryana में पहले रंजिशन परिवार पर जानलेवा हमला, गंडासी से किया वार...फिर आरोपी ने महिला से किया रेप

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 06:25 PM (IST)

यमुनानगर: गांव सागड़ी में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर गंडासी से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान ही एक आरोपी जबरन घर की एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया और मौके से फरार हो गए।  

जानकारी अनुसार गांव सागड़ी निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही देवी दयाल, हरिश कुमार, करण व मोहित के साथ दीवानी केस अदालत में चल रहा है। अदालत ने उसके पक्ष में स्टे के आदेश दिए हुए हैं। इसके बाद से चारों आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते हैं।

 23 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे आरोपी देवी दयाल उसके घर में घुस गया। आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान वह घर पर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने इस बारे बताया। जब वह देवी दयाल से बात कर रहा था तो आरोपी हरिश कुमार, करण व मोहित भी मौके पर आ गए।

 
रमेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने आते ही उसके परिवार के सदस्यों पर गंडासी से हमला कर दिया। हमले में गंडासी लगने से उसकी भाभी रजनी रानी, मां विध्या देवी तथा भाई ओमप्रकाश घायल हो गए। उसकी पत्नी को भी चोटें लगी। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static