दरिंदगी की हदें पार: पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपथ रास्ते में ही गिरी
punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 09:37 AM (IST)

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र की एक कॉलोनी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी अनुसार कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बच्ची पुरानी गोशाला से निकलती नजर आई। खून से लथपथ बच्ची लड़खड़ाकर चल रही थी और देखते ही देखते वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया तथा बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बच्ची को एलएनजेपी और पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
वहीं सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि इस बच्ची को कॉलोनी में घूमने वाला एक व्यक्ति अपने साथ ले गया था। आरोपी ने एक खंडहर मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम ने खंडहर मकान से खून के सैंपल लिए हैं। अब पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

यात्रियों के लिए खुशखबरी... पितृपक्ष मेले में रानी कमलापति एवं जबलपुर से गया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

विजयवर्गीय बोले- भाजपा की दूसरी सूची देख कांग्रेस बेहोश हो गई है, कांग्रेस के बाद चुनाव लड़ने के लिए नेता ही नहीं

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों से भगवान हमेशा रहते हैं प्रसन्न, देखें क्या आप भी हैं उनकी गिनती में