पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तर सिंह चौहान का निधन, रोहतक PGI में ली अंतिम सांस
punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 03:09 PM (IST)

भिवानीः हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष छत्तर सिंह चौहान निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस की बीमारी थी, जिसके चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। छत्तर सिंह ने रोहतक PGI में अंतिम सांस ली। चरखी दादरी के बोंद गांव के निवासी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष काफी दिनों से भिवानी शहर में रहते थे। वह बंशी लाल की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे।
गौतरलब है कि छत्तर सिंह को सांस लेने में तकलीफ थी। जिसके चलते उन्हें परिजनों भिवानी के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया था। हालता में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर कि दिया था। जहां आज उनका निधन हो गया। 1991 में बने थे विधायक छत्तर सिंह चौहान 1991 में पहली बार विधायक बने थे। वह साल 1996 से 1999 तक विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं।
छत्तर सिंह चौहान के भतीजे गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दिवगंत चौधरी छतर सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 11 बजे निमड़ी रोड स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल पार्क परिसर में किया जाएगा।
हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)