करनाल में टोल कर्मियों की दबंगई, बीटेक छात्र को ईंट-रॉड से जमकर पीटा ; गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 12:32 PM (IST)

करनाल : करनाल से टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-709ए पर प्योंत स्थित करनाल–असंध टोल प्लाज़ा पर मंगलवार रात (26 मई 2026) 10 टोल कर्मचारियों ने एक बीटेक छात्र के साथ बुरी तरह मारपीट की है। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल छात्र की पहचान उपलना गांव निवासी योगराज के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि टोल प्लाज़ा पर तैनात करीब 10 कर्मचारियों ने छात्र को घेर लिया और ईंटों, लोहे की रॉड थप्पड़ व मुक्के मारे। बताया गया है कि घटना के समय वाहन गांव कत्लाहेड़ी निवासी अशोक चला रहे थे। वाहन टोल टैक्स से छूट प्राप्त श्रेणी में शामिल था। आरोप है कि टोल पर मौजूद कुछ युवक बिना वर्दी और नेम प्लेट के ड्यूटी कर रहे थे और क्रॉसिंग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। वहीं बीटेक छात्र को बुरी तरह पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही डायल 1012 की टीम मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों ने मौके से दो टोल कर्मियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static