हरियाणा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार क्विंटल धान घोटाले में पूर्व सहायक निरीक्षक रामफल गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 07:38 PM (IST)
करनाल: तरावड़ी की बालाजी राइस मिल में 10 हजार क्विंटल धान घोटाले में शामिल खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक निरीक्षक रामफल को तरावड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पर रामफल विश्वकर्मा राइस मिल में हुए 26 हजार क्विंटल धान घोटाले में भी शामिल है। उस मामले में फिलहाल पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। आरोपी ने मिल संचालकों से मिलीभगत करके घोटाले को अंजाम दिया है।
तरावड़ी थाना पुलिस के जांच अधिकारी की हरविश ने बताया कि सहायक निरीक्षक रामफल एंट्री को रविवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर दी। लिया जाएगा। उससे बालाजी राइस मिल में हुए घोटाले के बारे में पूछताछ की जाएगी।
वहीं इससे पहले रामफल का नाम बीआरसी ओवरसीज को गलत तरीके से धान रखने की अनुमति देने में सामने आया था। उस मामले में भी तरावड़ी थाने में उसके व तरावड़ी मार्केट कमेटी के सचिव तक संजीव सचदेवा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी। वहीं बीआरसी मामले में हुई विभागीय जांच में खाद्य आपूर्ति विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह ने 15 मई 2026 को रामफल को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। अब आरोपी रामफल का नाम बालाजी राइस मिल में हुए 10 हजार क्विंटल धान घोटाले और विश्वकर्मा राइस मिल में हुए 26 हजार क्विंटल
धान घोटाले में शामिल है।
डीएफएससी मुकेश कुमार की शिकायत पर तरावड़ी थाना पुलिस ने बालाजी राइस मिल के संचालकों मोहित, सुरेंद्र और उनके पार्टनर अरुण और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक देवेंद्र और सहायक निरीक्षक रामफल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। वहीं दूसरे मामले में विश्वकर्मा राइस मिल में 26 हजार क्विंटल धान कम पाए जाने पर मिल के मालिक महेंद्र जांगड़ा, डीएफएससी निरीक्षक देवेंद्र और सहायक निरीक्षक रामफल के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई थी।