अमन हत्याकांड में करनाल पुलिस को बड़ी सफलता: CIA-3 ने नाबालिग समेत 2 आरोपियों को दबोचा, हत्या की वजह अब भी सस्पेंस

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 08:31 PM (IST)

करनाल: करनाल में दो दिन पहले लाडवा के रहने वाले अमन की चाकुओ से कई वार कर हत्या करने के मामले में सीआईए थ्री शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक आरोपी नाबालिग, एएसपी रविंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर हत्या के मामले का खुलासा किया। दो दिन पहले अमन बहादुर चंद कॉलोनी में अपने दोस्त रमन के साथ उसके दोस्त अनूप के घर पर गया था, जहा पर उस पर चाकुओ से हमला कर दिया था,जिसमे अमन की मौत हो गई थी , फिलहाल अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस कर नही पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 करनाल पुलिस के एएसपी रविंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लाडवा का रहने वाला अमन है जिसकी हत्या 23 अक्टूबर को की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू की थी, मामले में एक आरोपी जतिन को गिरफ्तार किया गया है दूसरा युवक नाबालिग है। एएसपी ने बताया अभी आरोपी से हत्या में इस्तेमाल करने वाले हथियार बरामद करने है रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
 
एएसपी ने अमन की हत्या करने के कारणों का फिलहाल अभी तक पता चल नही पाया है मामले की जांच जारी है। जैसे ही पूछताछ पूरी होगी उसके बाद हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। पकड़ गए आरोपी करनाल के ही रहने वाले हैं। आपको बता दें अमन नाम के युवक की 5-6 युवको द्वारा चाकुओ से उस वक्त हत्या की गई थी जब वो अपने दोस्त रमन के साथ अनूप के घर उसका पता करने के लिए आया हुआ था। उसी दौरान न्यू बहादुर चंद कालोनी में अमन की हत्या की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static