भारत जोड़ो यात्रा पर BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने ली चुटकी, कहीं ये बड़ी बात

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 03:07 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) : हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जिस भी राज्य में गई है, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी जगह कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

सुभाष बराला ने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा का हरियाणा में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि हरियाणा की जनता मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जता रही है। बराला ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी को एक लाभ यह मिल रहा है कि वह शारीरिक रूप से फिट हो गए हैं तथा वह उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। 

इस दौरान सुभाष बराला ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर बोलते हुए कहा कि पिछले आछ सालों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनहित में फैसले लिए गए हैं, जो आमजन को पसंद भी आ रहे हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static