हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 07:37 AM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा से दुखद खबर सामने आ रही है। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह तीन बजे अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री के निधन की सूचना पर अनेक लोग उनके दादरी निवास पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। आज सुबह 9 बजे दादरी निवास पर उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं दोपहर बाद उनके पैतृक गांव चंदेनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

PunjabKesari

बता दें कि दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान के पिता सतपाल सांगवान काफी समय से बीमार चल रहे थे। उम्र अधिक होने व कैंसर फैलने के कारण उनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी जिसके चलते उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और अल सुबह 3 बजे उनका निधन हो गया।

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने अपने जीवन में चरखी दादरी से 6 बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं। हविपा की टिकट पर पहली बार 1996 में चरखी दादरी के विधायक बने थे। विधायक बनने से पहले टेलीफोन एक्सचेंज में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। नौकरी से वीआरएस दिलवा कर पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल इनको राजनीति में लाए थे। सांगवान चरखी दादरी से हजकां की टिकट पर 2009 में दोबारा विधायक बने और भूपेंद्र हुड्डा सरकार में सहकारिता मंत्री बने। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static