हरियाणा के पूर्व CM बंसीलाल के भाई का निधन, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Sunday, May 04, 2025 - 10:20 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा से दु:खद खबर आई। यहां हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का आज निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस भिवानी में पैतृक गांव गोलागढ़ में ली। बताया जा रहा है कि उनको सुबह हार्ट अटैक आया। बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का आज ही गांव गोलागढ़ में 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि बंसीलाल 4 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। बंसीलाल 8 भाई-बहन थे, जिनमें हरि सिंह सातवें नंबर पर थे। वे गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करते थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static